छत्तीसगढ़

CG- पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार..एसपी ने आरक्षक को किया सस्पेंड, तलाश जारी..

करन गोस्वामी को एक दिन पहले ही शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

जांजगीर चांपा। जिला में आरक्षक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोर्ट के आदेश के बाद कैदी को जेल ले जाने के दौरान आरोपी, आरक्षक को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने आरक्षक सोमनाथ कैवरत्य को निलंबित कर दिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

पूरा घटना जांजगीर जिला के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि नवागढ़ पुलिस ने आबकारी एक्ट के प्रकरण में करन गोस्वामी को एक दिन पहले ही शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। थाना नवागढ़ के अपराध क्रमांक 293/2024 धारा 34(2) आब. एक्ट के आरोपी करन गोस्वामी निवासी सोठी थाना बम्हनीडीह को 5 अगस्त को न्यायालय नवागढ़ में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया था। आरोपी का जेल वारंण्ट बनने से जिला जेल खोखरा जांजगीर दाखिल करने जा रहा था। इसी दौरान जांजगीर में आरोपी करन गोस्वामी द्वारा आरक्षक को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 262 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरक्षक सोमनाथ कैवर्त्य के द्वारा मुल्जिम सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने से आरक्षक को एसपी विवेक शुक्ला द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन कर रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध किया गया है।

 

Leave a Reply

Back to top button