
कांकेर
डिप्टी रेंजर के घर हुई लूटपाट मामले में पुलिस ने रेंजर के आरोपी ड्राइवर सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना पखांजूर थाना क्षेत्र के ग्राम कापसी की 1 और 2 सितंबर के दरमियानी रात की है. रेंजर ने मामले की रिपोर्ट जब 6 दिनों के बाद थाने में की. पुलिस ने आरोपी लुटेरों की तलाश शुरू की.
जानकारी के अनुसार, जब नब्ज टोटलने शुरू किए तो आरोपियों की जानकारी मिलने लगी. रेंजर का ड्राइवर प्रभास महलदार ने आरोपियों को रेंजर के मकान में पैसे व सोने होने की जानकारी दी. इसके बाद आरोपियों की रेकी शुरू हुई. 3 दिनों तक रेकी करने के बाद आरोपियों ने दुर्ग से 3 शातिर लुटेरों की मदद ली और उनके साथ साजिश रचकर रेंजर के घर पहुंचे और डिप्टी रेंजर को हथियार दिखाकर 8 लाख रुपए नगद और एक लाख के जेवर निकाल कर मुख्य आरोपी समीर बैरागी ने पहाड़ी में पहुंचकर लूट के समान का बटवारा कर फरार हो गया. पुलिस आरोपियों की तलाश करते हुए महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पहुंची,जहां मुख्य आरोपी समीर किराए के मकान में छुपकर रह रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ा. वहीं यह आरोपी पूर्व में हत्या के आरोप में 5 साल जेल की हवा खा चुका है.



