रायपुर: छत्तीसगढ़ के कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल का आज लाभांडी के पास सड़क हादसे में निधन हो गया. अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी. इस हादसे में यूट्यूबर देवराज पटेल की मौत हो गई. यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
“दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए.
इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है.
ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति: pic.twitter.com/6kRMQ94o4v
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 26, 2023
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।



