छत्तीसगढ़

CM विष्णु देव साय ने ईरान के राष्ट्रपति के निधन पर जताया शोक..

रायपुर. ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम साय ने ट्वीट कर कहा- ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई। वे हमेशा भारत-ईरान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के पक्षधर रहे। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ॐ शांति।

Leave a Reply

Back to top button