
गरियाबंद
एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गरियाबंद के डिप्टी कलेक्टर करून डहरिया को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बोरवेल का बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेने के दौरान कार्रवाई की गई. गरियाबंद जनपद सीइओ(डिप्टी कलेक्टर) के पद पर तैनात है।
एसीबी की टीम आज कार्यालयीन समय में गरियाबंद पहुंची. बताया जा रहा है कि बोरवेल का बिल पास कराने के एवज में जनपद सीईओ डिप्टी कलेक्टर करून डहरिया ने 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी.इसकी शिकायत जनपद सदस्य सफीक खान ने एसीबी की टीम से की थी। शिकायत के बाद एसीबी और ईओडब्ल्यू के निदेशक आरिफ शेख ने एसपी पंकज चंद्रा को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। आज सुबह एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए डिप्टी कलेक्टर को रंगे हाथों पैसा लेते हुए उसे दबोच लिया है



