
मुंगेली
राजस्व कार्य में लापरवाही बरतने पर कोदवा महन्त पटवारी को निलंबित कर दिया गया है. कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने कार्रवाई की है. कार्रवाई से पटवारियों में हड़कंप मच गया है. एक दिन पहले राजस्व अधिकारी और कर्मचारियों की मीटिंग में कलेक्टर की सख्ती का असर दिखा है. कार्य में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की बात कही थी.जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कलेक्टर को इस पटवारी की शिकायत मिली थी. डिजिटल हस्ताक्षर के कार्य में भी धीमी गति की शिक़ायत मिली थी.
कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद SDM ने पटवारी मंजू परिहार पर कार्रवाई की. उरईकछार पटवारी सन्तोष राज को इस हल्के का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. बताया जा रहा है कि कई लापरवाह पटवारी निलंबित किए गए हैं.




