
पिथौरा
आकाशीय बिजली की गिरने से 5 लोंगो की मौत हो गई. पिथौरा ब्लॉक के ग्राम बुंदेली के शिव मंदिर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं ग्राम बोइरलामी में 2 युवक घायल हुए हैं. रायगढ़ जिले में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने के कारण दो महिला और एक पुरुष की मौत हुई है.
मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के रतनपुर के पास की है. मंदिर में बारिश से बचने के लिए छिपे थे, लेकिन आसमान से मौत बरस गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.


