छत्तीसगढ़

CG Double Murder: पति ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट..

रायपुर।  राजधानी रायपुर से लगे खरोरा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से मारकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया है। पूरा मामला खरोरा थाना के ग्राम घिवरा का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी योगेश वर्मा ने कुछ दिन पहले ही बड़ी बेटी की शादी की है। आरोपी दोनों बेटियों की एक साथ शादी करना चाहता था, लेकिन छोटी बेटी की शादी तय नहीं होने से वह नाराज चल रहा था। इस बात को लेकर घर में लड़ाई झगड़े की स्थिति बनी हुई थी।

इसी बीच सोमवार को पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। पति आवेश में आ गया। पहले 41 वर्षीय पत्नी जानकी वर्मा का गला काटा, इसके बाद दूसरे कमरे में सो रही 22 वर्षीय बेटी लवली वर्मा की भी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अंदर से घर का दरवाजा बंद कर बाड़ी के रास्ते से भाग गया।

आरोपी योगेश आद्तन नशेड़ी है। वह अपनी पत्नी पर शक भी करता था। कहा जा रहा है कि कैरेक्टर को लेकर भी दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। आए दिन मारपीट करता था। आरोपी योगेश वर्मा का 19 वर्षीय बेटा विवेक वर्मा पड़ोस में ही अपने मामा के घर पर था। विवेक जब घर आया तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी देर आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खोला गया तो विवेक छत कूदकर अंदर घुसा। वहीं अंदर का मंज़र देख विवेक घबरा गया। जैसे-तैसे उसने दरवाजा खोला और पड़ोसियों को जानकारी दी।

आरोपी के बेटे विवेक के अनुसार पिता महाराष्ट्र के पुणे में मज़दूरी का काम करता है। बेटी की शादी के चलते पिछले कुछ दिन पहले ही गांव आया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी योगेश वर्मा की घेराबंदी कर पकड़ा गया है। कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Back to top button