छत्तीसगढ़

CG में भीषण गर्मी: वोटिंग से पहले पारा चढ़ा, राजधानी सहित इन जिलों में पारा 43.6 डिग्री से पार..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पारा चढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़ने लगी है। 7 मई को तीसरे और अंतिम चरण का मतदान होना है। इन सबके बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई है। इससे कुछ राहत की उम्मीद है।

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री रहने की संभावना है। ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार या उसके करीब पहुंच गया है। रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म बेमेतरा रहा। यहां तापमान 44 डिग्री के पार चला गया। रायपुर में पारा 43.6 डिग्री रहा। ये सीजन की सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। 10 साल में ऐसा दूसरी बार हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक सिस्टम मराठवाड़ा से आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैला हुआ है। इसके अलावा उत्तर पूर्वी बिहार के ऊपर उत्तर-पूर्वी बिहार के ऊपर चक्रवाती सिस्टम बन रहा है। एक द्रोणिका गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तर ओडिशा तक फैली हुई है। दोनों सिस्टम के कारण ही प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में होगी बूंदाबांदी

7 मई को रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, और सरगुजा संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बूंदाबांदी के आसार हैं।

मतदाताओं के लिए एडवाइजरी

  • सुबह 10 बजे तक या शाम को 4 बजे के बाद बुजुर्ग मतदान करें। इससे तापमान का शरीर पर ज्यादा असर नहीं होगा।
  • मतदान के पूर्व तरल पेय का अच्छे से सेवन करके मतदान के लिए निकले ।
  • साथ में शुद्ध पेयजल रखें। थोड़ी -थोड़ी देर में घूंट-घूंट पानी पीते रहे । इससे शरीर हाइड्रेट बना रहेगा।
  • 9 बजे के बाद मतदान के निकलने के पूर्व शरीर को अच्छी तरह ढंक कर बाहर निकले।
  • धूप में ज्यादा देर तक खड़े न रहें।
  • जहां भी छाया मिले, उसका उपयोग करें।

    शहरों का अधिकतम तापमान

    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    रायपुर 43.6 डिग्री 25.5 डिग्री
    रायपुर (माना) 42.9 डिग्री 24.1 डिग्री
    बिलासपुर 43 डिग्री 23.6 डिग्री
    अंबिकापुर 40.6 डिग्री 19 डिग्री
    पेंड्रा 42.5 डिग्री 24.8 डिग्री
    दुर्ग 42.9 डिग्री 22.6 डिग्री
    राजनांदगांव 43 डिग्री 28.5 डिग्री
    जगदलपुर 39.7 डिग्री 26 डिग्री

Back to top button