छत्तीसगढ़

नाली पर कब्जा पड़ा भारी, निगम ने जेसीबी चलाकर हटाया अतिक्रमण..

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से नाली पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि नाली ढंके होने के कारण उसकी सफाई नहीं हो पा रही थी, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ रही थी। शिकायत के बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक नालियों और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Back to top button