कवर्धा
कवर्धा में गोंडवाना समाज के झंडा के अपमान पर भीड अचानक हिंसक हो गई पथराव हो गया देखते ही देखते उग्र रूप से पुलिस पर पथराव किया गया। झंडे को लेकर हरमो में प्रदर्शन करने वाले 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गोंडवाना समाज के जिलाध्यक्ष को भी गिरफ्तार किया गया है। पूरी रात पुलिस के छावनी से गांव घिरा रहा। पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है। यह मामला भोरमदेव थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि GGP और धर्म गुरु के बीच विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर पार्टी के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एएसपी समेत 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस पर हमले के बाद आंसू गैस भी छोड़े गए। 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पार्टी के(GGP) लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी धर्म गुरु के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग शुक्रवार को रैली निकाल रहे थे। उसी दौरान यह विवाद हुआ है। हमले के बाद पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए आंसू गैस छोड़े। बल प्रयोग किया गया। घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।