नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर सुबह से चल रही नक्सल मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया है। 2 माओवादियों की बॉडी नारायणपुर पुलिस और 5 नक्सलियों के शव अबूझमाड़ की पुलिस ने बरामद की है। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में बड़े कैडर के नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिले से DRG और STF के लगभग 1 हजार से अधिक जवान नक्सलियों के इलाके में घने जंगलों में घुसे थे। इसी दौरान अबुझमाड़ रेकावया के जंगलों जवानों और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिसमें जवानों ने 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया।



