रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद मंगलवार को नवपदस्थ पुलिस अधिकारियों ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। तारकेश्वर पटेल ने डीसीपी सेंट्रल जोन, दीपमाला कश्यप ने डीसीपी नॉर्थ जोन और अर्चना झा ने डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल के रूप में पदभार संभाला।
इसी क्रम में निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार ने कोतवाली थाना प्रभारी के साथ एसीसीयू (क्राइम ब्रांच) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। वहीं राजेश सिंह ने आजाद चौक थाना, पारसराम पटेल ने सरस्वती नगर थाना और नरेंद्र साहू ने गुढ़ियारी थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाली। नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद राजधानी में पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है.



