
रायपुर
दिनांक 23.03.2023 को सुकमा पुलिस को आसूचना प्राप्त हुई कि नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम एर्राबोर थाना अंतर्गत ग्राम कोत्तालेण्ड्रा जंगल के पास उपस्थित है जो नेशनल हाईवे 30 पर कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिये आने वाली है।
उक्त आसूचना की प्राप्ति पर पुलिस अधीक्षक सुकमा के निर्देशन पर थाना प्रभारी एर्राबोर निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह एवं थाना प्रभारी कोंटा निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में दोनो थानो एवं डीआरजी के बल को नक्सलियोें के द्वारा घटना को अंजाम देने से रोकने के लिये नक्सल अभियान पर कोत्तालेण्ड्रा के जंगलों में सर्चिंग के लिये रवाना किया गया था। अभियान के दौरान लगभग 11ः30 बजे कोत्तालेण्ड्रा के जंगल में नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम के साथ उपरोक्त सुरक्षा बलों की मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा की गई बहादूरीपूर्ण जवाबी कार्यवाही से नक्सलियों के हौसले पस्त हो गई व जंगल-झाड़ी का आड़ लेकर भाग गये।
घटना स्थल पर सुरक्षा बलों को 05 नक्सलियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। इसके अलावा 04-05 नक्सलियों के घायल होने की संभावना है जिन्हे उनके साथी अपने साथ लेकर भाग गये।



