छत्तीसगढ़

ग्राहक बनकर पहुंचे युवक SBI सेवा केंद्र..संचालक के सिर पर हथौड़ी से वार..नगदी लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद..

रायपुर 

राजधानी में लूट की एक दिल दहला देने वाली  वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी ने SBI सेवा केंद्र संचालक के सिर पर हथौड़ी मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया है. पूरी घटना सीसीटीवी मैं कैद हो गई है.

घटना रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित  SBI सेवा केंद्र में ग्राहक बनकर युवक पहुंचा. लूट की पूरी तैयारी के साथ मास्क लगाकर पहुंचा युवक पहले फोटोकापी कराई इस दौरान संचालक याला प्रकाश का ध्यान भटकाया फिर झोले से हथौड़ी निकालकर एक के बाद एक सिर पर तीन वार कर दिया. हमले से याला प्रकाश अचेत हो गया. इसके बाद युवक ने हाथ में दस्ताना लगाकर केंद्र के काउंटर में रखी नगदी को निकालकर फरार हो गया. याला प्रकाश को बेहोशी के हालत में उपचार के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंज थाना पुलिस लूट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

Back to top button