छत्तीसगढ़

पुलिस भर्ती रिजल्ट जारी: 32 लाख उम्मीदवारों का इंतजार हुआ खत्म, कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट को यहां करें डायरेक्ट लिंक से चेक..

उत्तर प्रदेश। कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार अगस्त में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में बैठे थे, वे अब उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति भर्ती बोर्ड (UPPBPB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक सकेंगे।

भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए करीब 32 लाख उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट (UP Constable Result 2024) का इंतजार था, जो आज खत्म हो गया है। UPPBPB ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ अकाउंट के माध्यम से सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होने की सूचना दी है।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी होने पर आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब परिणाम रिजल्ट चेक करने के लिए मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।

इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर पायेंगे।

Leave a Reply

Back to top button