
रायपुर
शासकीय रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करने वाले पटवारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित पटवारिका नाम कमलकांत महतो है और जांजगीर जिला तहसील कार्यालय अकलतरा प.ह.नं. 17 मुख्यायल पकरिया लटिया में पदस्थ थे. देखें आदेश..

पटवारी के खिलाफ लंबे समय से शासकीय जमीन में कूटरचना कर शासकीय भूमि को निजी व्यक्ति के नाम पर चढ़ा देने की शिकायत थी। बताया जाता है कि पटवारी काफी रसूखदार था इसलिए शिकायत के बावजूद भी लंबे समय से उस पर कार्यवाही नही हो पा रही थी। कलेक्टर सिन्हा को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने SDM पामगढ़ को बिना किसी दवाब में आये मामलें की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश पर SDM पामगढ़ ने प्रकरण की जांच कर इसका प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया। SDM के जांच प्रतिवेदन में प्रथम दृष्टया शासकीय भूमि के रिकार्ड में छेड़छाड़ व दस्तावेजों में काट-छांट करने की पुष्टि हुई। जिसके बाद कलेक्टर सिन्हा ने पटवारी कमलाकांत महतो को निलंबित कर दिया है।



