छत्तीसगढ़

CG कोर्ट से कैदी फरार.. एसपी ने 2 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड..

रायपुर। रायपुर में कोर्ट परिसर में पुलिस को चकमा देकर एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। कोर्ट के लाॅकअप से कोर्ट रूम ले जाने के दौरान मौका पाकर कैदी फरार हो गया। इस कैदी के फरार होने की जानकारी सिविल लाइन पुलिस थाने में दी गयी। ड्यूटी पर तैनाती के दौरान लापरवाही करने वाले 2 कांस्टेबल को एसएसपी संतोष सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने फरार बंदी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 2 महीने पहले रायपुर पुलिस ने अहमदनगर महाराष्ट् निवासी प्रदीप आदिनाथ को पुलिस ने नशे का कारोबार करते गिरफ्तार किया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर नशे के इस सौदागर को पुलिस ने जेल भेज दिया था। गुरूवार को विचाराधीन बंदी प्रदीप आदिनाथ को रायपुर कोर्ट में पेशी में लाया गया था। जहां कोर्ट के लाॅकअप में लाकर उसे बंद किया गया था। पेशी का नंबर आने के बाद ड्यूटी पर तैनात दो कांस्टेबल कैदी को लेकर कोर्ट रूम के लिए रवाना हुए थे।

 

Leave a Reply

Back to top button