
रायपुर
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी से आरोपी को पकड़ने गई पुलिस गाड़ी जबलपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल सहित पांच पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। घटना में एएसआई की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना जबलपुर के भेड़ाघाट इलाके में ग्राम कूड़न के पास हुई है।
जानकारी के अनुसार, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी से 384, 354 (घ), आईटी एक्ट 67,67 के तहत फरार आरोपी को पकड़ने के लिए शुक्रवार को एक टीम मनेन्द्रगढ़ से जबलपुर पहुंची थी। यहां पर नीमच से आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार तड़के सुबह मनेन्द्रगढ़ के लिए निकले थे। सुबह करीब चार बाजे के आसपास जबलपुर हाइवे पर एक गाय अचानक उनकी गाड़ी CG16CN2705 के सामने आ गई। गाये को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनबैलेंस होकर रोड से नीचे उतरते हुए पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर विक्की की मौके पर ही मौत हो गई।



