
रायपुर
राजधानी रायपुर, दुर्ग भिलाई समेत कई जिलों में आयकर विभाग की टीम ने बिल्डर, ट्रांसपोर्टर्स समेत सप्लायर के ठीकानों पर छापा मारा है. पता चला है, इनकम टैक्स की टीम सुबह छह बजे के करीब कई गाड़ियों में कारोबारियों के घरों और व्यवसायिक ठिकानों पर धमक गई।

रायपुर में आरके रोड़वेज, स्वास्तिक ग्रुप समय दुर्ग, बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, भिलाई के कई व्यापारियों, सप्लायरों के यहां आयकर टीम पहुंची है।

60 से ज्यादा आयकर अधिकारी और 100 से अधिक सुरक्षाकर्मियो ने करीब 20 ठिकानो पर छापा मारा है। बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, देवेंद्र नगर रायपुर में भी आयकर की कार्रवाई जारी है। पंडरी मंडी गेट स्थित स्वास्तिक ग्रुप में भी आयकर विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने पहुंचे हैं. सुनील साहू स्वास्तिक ग्रुप के एमडी हैं. लियाकत अली भी इस ग्रुप के पार्टनर हैं



