छत्तीसगढ़

CG Murder: पार्किंग ठेकेदार की चाकू मारकर हत्या..आरोपी फरार, तलाश जारी..

दुर्ग। बस स्टैंड के पार्किंग ठेकेदार मंत्री यादव (45) की मंगलवार को चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पार्किंग ठेकेदार की हत्या पुराने झगड़े के चलते यह वारदात हुई है। मृतक का नाम मंत्री यादव 45 वर्ष था। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात दुर्ग बस स्टैंड पार्किंग ठेकेदार श्रीराम उर्फ मंत्री यादव को अज्ञात आरोपियों ने चाकू मार दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गये। खून से लथपथ ठेकेदार को शासकीय चिकित्सालय दुर्ग ले जाया गया। यहां पर उपचार के दौरान देर रात ठेकेदार की मौत हो गई।

इस घटना के बाद क्राइम और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की पड़ताल में जुट गई है। घटना स्थल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। साथ ही परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी ये भी मिली है कि ठेकेदार का विवाद एक पूर्व पार्षद से चल रहा था। कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। दुर्ग पुलिस की क्राइम टीम ने आरोपियों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Back to top button