नारायणपुर: नारायणपुर जिले में स्थित जिला अस्पताल में लेबर वार्ड में आग लगने से अफरातफरी मच गई। इस घटना में सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वार्ड में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।
जानकारी के अनुसार, वार्ड में आग लगते ही महिला नर्स ने नवजातों की जान बचाई। वहीं, अन्य कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। यह घटना देर रात की है।



