जशपुर: जशपुर जिले के बगीचा थाना अंतर्गत घुघरी ग्राम पंचायत में एक मां ने अपने 5 दिन की बच्ची को पहले पेड़ पर फांसी में लटका दी और उसके बाद वह खुद को भी लटका ली. यह पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, बगीचा थाना अंतर्गत घुघरी ग्राम पंचायत में महिला सनमुनि बाई (उम्र 35 साल) पति चरकु राम और 5 दिन की बच्ची की पेड़ पर फंदे से लटकी हुई लाश मिली। दोनों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। बच्ची 7 महीने में ही हो जन्म ले ली. जिस कारण महिला का पति बच्ची को भूत का बच्चा कहता था. साथ ही मां सहित नवजात बच्ची को घर से वह बाहर निकाल दिया था. जिसके बाद महिला ने ये आत्मघाती कदम उठाया. इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।



