
दुर्ग
नेशनल हाइवे बायपास रोड पर तेज रफ्तार कार ने डिवाइस तोड़कर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक को जोरदार ठोकर मार दी, दो कॉलेज छात्र की मौके पर मौत, एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। भिलाई एवं दुर्ग कॉलेज के तीन छात्र इस कार में सावर थे. नाश्ता करने ढाबा जा रहे थे

घटना की जानकारी मिलने से स्मृति नगर पुलिस ने मौके पर पहुंची.घायल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है.मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है, टक्कर इतना जबरजस्त थी की कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.मृतक छात्र सौरभ यादव दुर्ग सुराना कॉलेज में पढाई करता था वह गाडी चला रहा था और समीर कुजूर रांची से पढाई करने सेंट थामस कॉलेज भिलाई आया हुआ था। BCA का स्टूडेंट था।



