
जशपुर
शादी नहीं होने से नाराज बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या कर दिया। बेटे का आरोप था कि मां उसकी शादी नहीं करा रही है। हत्या के बाद बेटा फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के सराइपानी मुंडाटोली की है।
जानकारी के अनुसार, इस बस्ती में एक बुजुर्ग महिला का शव उसके घर में होने की सुचना बगीचा पुलिस को मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वहीं महिला का शव मिला। मृतिका की पहचान लालमुनि बाई के रूप में हुई है। मृतिका लालमुनि की रोने की आवाज आ रही थी। पड़ोसी शंकर राम के साथ लालमुनि के घर में जा कर देखा तो उसका बेटा आरोपित बने राम, डंडे से अपनी मां को पीट रहा था। बेटा अपनी मां पर उम्र अधिक होने पर भी शादी न कराने का आरोप लगा रहा था।
बेटे को जब पड़ोसी ने रोकने की कोशिश की तो बेटे ने उसे भी धमकी दे दी। जिसके बाद पड़ोसी अपने घर लौट गये। दूसरे दिन सुबह उसने आरोपित बने राम के आंगन में खून के धब्बे देखे तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। इस पर उसने अंदर जा कर देखा तो लालमुनि बाई का शव घर के अंदर कमरे में पड़ा हुआ था। मामले में कार्रवाई करते हुए बगीचा पुलिस ने आरोपित बने राम के खिलाफ धारा 302 के अंतर्गत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपित बने राम की तलाश कर दी है।



