बलरामपुर। कॉलेज के छात्र को उसकी प्रेमिका और नाबालिग सहेली ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि मृतक दोनों से जबरदस्ती दुष्कर्म करना चाहता था। मना करने के बाद भी रेप करने की कोशिश कर रहा था। इसलिए दोनों ने मिलकर युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक वीरेंद्र यादव ग्राम पुटसूरा का रहने वाला था। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र की लाश 26 मार्च को पुटसूरा में सड़क पर मिली थी। मृतक अपनी बहन के साथ वार्ड नंबर 2 मारियमपारा में एक किराए के मकान में रहता था। मृतक की बहन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका भाई कॉलेज की पढ़ाई कर रहा था और पुटसूरा में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती से प्रेम सम्बंध भी था। पीड़िता ने पुलिस को आगे बताया कि लाश जिस जगह पर मिली वहीं पर ही उस युवती का भी मकान है। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवती को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ में युवती ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाई और अपनी नाबालिग सहेली के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल की।
युवती ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च को वीरेन्द्र उससे मिलने उसके रूम आया था। इस दौरान आरोपी की नियत प्रेमिका की सहेली को देखकर डोल गई और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। प्रेमिका के द्वारा विरोध करने पर उसके साथ भी दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस बात से नाराज दोनों लड़कियों ने नाइलोन की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद घर के पास रोड पर युवक के शव को सड़क पर फेंक दिया। मामले में पुलिस दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।



