डोंगरगांव
डोंगरगांव से लगे ग्राम जामसारार मे सुबह लगभग 7 बजे संतोष वैष्णव के फार्म हाउस मे बम ब्लास्ट हुआ इस घटना में फार्म हाउस मे काम करने वाले युवक नरेश पिता धीरपाल गोंड उम्र 30 वर्ष निवासी मनेरी ब्लास्ट की चपेट मे आ जाने से मृत्यु हो गयी.
बताया जाता है धमाका इतना जबरदस्त था की युवक के शरीर के चीथड़े हो गए. धमाके की आवाज़ इतनी तेज़ थी की जिसकी गूंज आधा किलोमीटर तक सुनाई दी साथ धमाके वाली जगह पे लगभग 3 फ़ीट गढ्ढा हो गया है.पुलिस जांच जारी है .



