राज्य

Rajasthan News: शिक्षक की गरिमा को किया तार-तार, छात्राओं के साथ कर रहा था गलत व्यवहार, बेड टच का मामला दर्ज

जयपुर.

शिक्षक की गरिमा को तार-तार करने वाले इस मामले में भंडाना के सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ओमप्रकाश शर्मा को स्कूल की ही एक छात्रा ने शिकायत की थी कि शिक्षक रामकरण शर्मा स्कूल की लड़कियों के साथ गलत हरकतें करता है। शिकायत मिलने के बाद प्रिंसिपल ने तुरंत एक्शन लेते हुए शिक्षक रामकरण शर्मा पर दौसा के महिला थाने में मामला दर्ज करवा दिया।

बताया जा रहा है कि शिक्षक रामकरण शर्मा पिछले कई दिनों से लड़कियों के साथ बेड टच कर रहा था, जिसके चलते स्कूली छात्राएं शिक्षक से परेशान थीं। अब जब एक लड़की ने शिक्षक द्वारा किए जा रहे गलत व्यवहार की शिकायत प्रिंसिपल को दी तो उन्होंने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाने में शिक्षक रामकरण शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। मामले की जांच दौसा डिप्टी एसपी कालूराम मीणा को सौंपी गई है। आरोपी अध्यापक रामकरण शर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी सेकंडरी घनश्याम मीणा द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button