छत्तीसगढ़

CG- पति ने पत्नी और बेटे को जहर देकर मारा..फिर खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या..

रायपुर

एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुए है। घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोतिमपुर थाना क्षेत्र में एक परिवार के तीन लोगों के खुदकुशी की सूचना पुलिस को आज सुबह मिली थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो मां और बेटे का शव जमीन पर पड़ा था और पिता का शव कमरे में ही फंदे पर लटका हुआ था। घटना स्थल से चूहे मारने की दवा मिली है।

पुलिस को आशंका है कि मृतक पिता ने पहले पत्नी और बच्चे को जहर दिया उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में परिवार के लोग खाना खाकर अपने कमरे सोने चले गए थे। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने दरवाजा तोड़ अंदर देखा तो कमरे में पति का शव फंदे पर पत्नी और बेटे का शव पलंग पर था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Back to top button