छत्तीसगढ़

कवर्धा में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी..30 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर..

कवर्धा। रेंगाखार से चिल्फ़ी की ओर जा रही बस झलमला घाटी के पास अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में 50 यात्री सवार थे। बस पलटने से 30 लोगों को चोटें आई है, जिसमे से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायलों को रेंगाखार और झलमला सामुदायिक उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसा झलमला थाने का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button