छत्तीसगढ़

बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत.. दुर्ग से छपरा और पटना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल..

रायपुर। उत्तर-प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में दो माह की वेटिंग चल रही है। इसलिए रेलवे यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सके और उन्हें यात्रा के दौरान दिक्कत ना हो इसलिए दुर्ग से छपरा और दुर्ग से पटना तक 3 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

दुर्ग से छपरा जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 15, 22 और 29 अप्रैल को (सोमवार) तथा छपरा-दुर्ग समर स्पेशल छपरा से 16, 23 एवं 30 अप्रैल (मंगलवार) को छुटेगी। यह दुर्ग से सोमवार की शाम 8.20 को रवाना होगी और मंगलवार की शाम 7:30 बजे पहुंचेगी। ठीक इसी तरह छपरा से 8.15 को रवाना होगी और 7.30 को दुर्ग पहुंचेगी।

इसके साथ ही दुर्ग-पटना-दुर्ग के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इसे दुर्ग से 19, 26 अप्रैल और 3 मई(शुक्रवार) को पटना के लिए रवाना होगी| ठीक इसी तरह पटना से 20, 27 अप्रैल तथा 4 मई (रविवार) को दुर्ग के लिए रवाना होगी। यह दुर्ग स्टेशन से 1.25 को रवाना होगी और अगले दिन 9.30 बजे पहुंचेगी। वहीं पटना से 12.30 बजे रवाना होगी और 1.35 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

Leave a Reply

Back to top button