
भिलाई
सेक्टर-1 गणेश पंडाल में हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ब्रेक डांस झूले में यह हादसा हुआ. झूले से युवक गिर गया, जिससे लोहे से सिर में गंभीर चोट आई है.वह बेसुध है. यह घटना बीती रात-1 बजे की बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, सीजी मिरर्स कल्चर गणेशोत्सव समिति के महासचिव धन्नू मिश्रा ने बताया कि मुझे ब्रेक डांस झूले वाले ने बताया कि जिस युवक के साथ हादसा हुआ है, वह शराब के नशे में था. ब्रेक डांस झूला शुरू होते ही वह लॉक खोलकर खड़ा हो गया, जिसकी वजह से वह गिर गया और सिर पर चोट लग गई है. युवक ब्रेक डांस में दूसरी बार जिद करके चढ़ा था. पहली बार में उसे झूले वाले ने उतार दिया था, लेकिन जिद के कारण वह दोबारा चढ़ गया. इसकी वजह से यह हादसा हुआ है. हादसे के तुरंत बाद डायल-112 को बुलाकर अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में घायल युवक का इलाज चल रहा है.



