छत्तीसगढ़

प्रधान पाठिका सस्पेंड..संकुल समन्वयक को नोटिस, बच्चों द्वारा स्कूल में टॉयलेट साफ करते हुए वीडियो हुआ वायरल, डीईओ ने की कार्रवाई..

अंबिकापुर

बच्चों से टॉयलेट साफ करवाने के मामले में अम्बिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है।शिक्षा विभाग ने स्कूल की प्राचार्य उमा प्रजापति को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही संकुल समन्वयक को नोटिस जारी किया है।ये पूरा मामला अम्बिकापुर के प्राथमिक स्कूल हसुली का है।

जानकारी के अनुसार, पढ़ने वाले प्राथमिक शाला के बच्चों का टॉयलेट साफ करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में स्कूली बच्चे बोलते भी दिख रहे हैं कि प्रधान पाठिका उमा प्रजापति उनसे शौचालल साफ करा रही है। इस मामलें में स्कूल प्रबंधन की दलील थी कि स्वीपर नहीं आया है, इसलिए स्कूली बच्चे सफाई कर रहे हैं। बच्चों का कहना है कि स्कूल में कोई सफाई कर्मी नहीं है, इसकी वजह से बच्चों को ही शौचालय साफ करना पड़ता है।

Back to top button