
दुर्ग
मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 5 साल की मासूम बच्ची के साथ कल रात को दो नाबालिग किशोर द्वारा रेप किया गया । जबकि 22 वर्षीय युवक ने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाया एवं उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया .वीडियो जब वायरल हुआ तब इसकी जानकारी परिजनों को हुई। शिकायत के बाद मामले में दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस में दी शिकायत में बताया गया कि 14 से 16 के लड़कों ने 5 साल की लड़की के साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक कृत्य किया।
घटना के दौरान आरोपियों ने इसका वीडियो बना लिया। इस शर्मनाक घटना के बाद आरोपियों ने उस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया।वायरल वीडियो की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो इस मामले में मोहन नगर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया। दोनों नाबालिग को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।



