छत्तीसगढ़

बाहर से लगा था ताला, अंदर मिली पति-पत्नी की 3-4 दिन पुरानी लाश..

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोरमी थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में एक बंद मकान के अंदर दोनों के शव बरामद हुए हैं। शव करीब 3 से 4 दिन पुराने बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का बाहर से लगा ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पति-पत्नी के शव मिले।

मृतकों की पहचान नंद कुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरी कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक और साइबर सेल की टीम भी मौके पर पहुंची है। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या की वजह और वारदात के पीछे शामिल लोगों का पता लगाने के लिए हर संभावित एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button