छत्तीसगढ़

कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, जंगल में मिला नक्सलियों का हथियार डंप..

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मोरखण्डी जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, BSF, जिला बल और BDS की संयुक्त टीम 24 अगस्त को क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इस दौरान जवानों को एक संदिग्ध स्थान मिला, जिसकी जांच करने पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और अन्य सामग्री का पता चला।

नक्सली डंप से क्या-क्या मिला?
4 भरमार बंदूक
3 भरमार बंदूक के बैरल
1 वायरलेस सेट
3 बंडल बिजली वायर
1 GPS
1 छोटी सोलर प्लेट
1 चार्जर
नक्सली साहित्य
अन्य नक्सली सामग्री

सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की टीम भी मौजूद रही। बरामदगी के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की सघन तलाशी ली और सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट गए।

पुलिस के अनुसार, नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा आगे भी सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Back to top button