छत्तीसगढ़

CG: 9 साल के बच्चे को तालाब मे डूबते देख 10 साल की बच्ची ने तालाब मे कूदकर कर बचाने की कोशिश.. गहरे पानी में डूबने से दोनो बच्चों की मौत.. शव को तालाब से बाहर निकाला गया..

जशपुर

जशपुर विकसखण्ड के बोखी बरटोली गाँव मे दो मासूम बच्चों के तालाब में डूबने से मौत हो गई ,दो बच्चों 10 और 12 वर्ष के गायत्री सिंह और अनुराग यादव की तालाब मे डूबने से मौत हुई है. 9 साल के बच्चे को तालाब के पानी मे डूबते देख 10 साल की बच्ची ने तालाब मे कूदकर कर अपनी जान दाव पर लगाया लेकिन बचाने की कोशिश नाकाम रही लेकिन गहरे पानी मे बच्ची भी डूब गई और दोनों की मौत हो गई.

दोनो बच्चे अलग अलग परिवार के है. एक का नाम गायत्री पिता विकोधर सिंह और दूसरे का नाम अनुराग पिता संजय यादव बताया जा रहा है.गायत्री तीसरी क्लास की छात्रा थी जबकि अनुराग चौथी में पढ़ता था.

घटना की खबर सुनकर मौके पर जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत पहुँच गयी हैं.उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर को दोनो बच्चे तालाब में नहाने गए थे और नहाने के दौरान दोनों बच्चे तालाब में डूब गए. बीती रात 10 बजे उनके शव को तालाब से बाहर निकाला गया है.

ग्राम बरतोली आरा चौकी थाना जशपूर् मे दो बच्चों 10 और 12 वर्ष के गायत्री सिंह और अनुराग यादव की तालाब मे डूबने से मौत, कल स्कूल के बाद दोनों नहाने तालाब गए थे,,वापस नही आने पर परिजनों ने खोजबीन की गई रात्रि 8 बजे चौकी आरा मे सूचना दी गई अब शव का पंचनामा कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वे  घटनास्थल गये थे उन्होंने गाव के ही कुछ गोताखोर लड़कों की मदद से दोनों मासूम बच्चों के शव  को  तालाब से  बाहर निकालवा लिया गया है.

 

Back to top button