छत्तीसगढ़

CG- गर्लफ्रेंड को परेशान करने पर युवक ने किया प्रिंसिपल की हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर..

बिलासपुर

एक युवक ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की हत्या कर फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, इसी बीच आरोपी युवक ने थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस की गिरफ्तार में आये आरोपी ने बताया कि प्रिसिंपल उसकी गर्लफ्रेंड से बुरी नजर रखता था, इसलिए उसकी हत्या कर रास्ते से हटा दिया। घटना तारबहार थाना क्षेत्र का हैं।

बताया जा रहा हैं कि लिंक रोड निराला नगर के पास प्रदीप श्रीवास्तव का परिवार निवास करता हैं। पचपेड़ी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव अपनी पत्नी अनिता श्रीवास्तव के साथ रहते थे। पत्नी भी तिफरा के परसदा स्थित हाईस्कूल में प्राचार्य थीं। जबकि उनके बच्चें बाहर शहर से बाहर रहकर पढ़ाई करते थे। गुरूवार की रात उनकी पत्नी घर के पहली मंजिल में थीं। इसी बीच प्रदीप श्रीवास्तव नीचे पोर्च के पास थे। तभी किसी अनजान युवक ने उनके सिर में ताबड़तोड़ हमला कर उनके सिर पर गमला पटक दिया। मारपीट की आवाज सुनकर पड़ोसी दीपक अग्रवाल की मां और भाई बाहर निकले। लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गया था। घटनास्थल पर प्रदीप श्रीवास्तव पोर्च में खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिसकर्मियों के साथ दीपक ने बाजू की दीवार से कूदकर गेट का ताला खोला। लेकिन तब तक प्रदीप श्रीवास्तव की मौत हो चुकी थी। हत्या के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि प्रदीप श्रीवास्तव के घर के पीछे दीवार से लगा हुआ सड़क है। ऐसे में पड़ोसियों ने आशंका जताई कि हमलावर पीछे के रास्ते से आया होगा और हत्या के बाद उसी रास्ते से फरार हो गया।

पुलिस हत्यारे की तलाश कर ही रही थी, तभी थाने में युवक ने पहुंचकर प्रिंसिपल की हत्या करने की बात कहकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी उपेंद्र कौशिक ने बताया कि वह सीएमडी कॉलेज में पढ़ने वाली 20 साल की लड़की के साथ उसका प्रेम संबंध है। दोनों एक.दूसरे को चाहते हैं। प्रदीप श्रीवास्तव जांजगीर-चांपा जिले में जब पदस्थ था, तब वह उसकी गर्लफ्रेंड को पढ़ाता था। इसके चलते उसके घरवालों ने उसे स्थानीय अभिभावक बनाया था।

उपेंद्र को शक था कि प्रिंसिपल उसकी गर्लफ्रेंड पर बुरी नजर रखकर उसे परेशान करता था। इसी शक के चलते वह तीन दिन से मानसिक तनाव में था। आरोपी ने बताया कि गुरुवार की शाम उसने प्रिंसिपल की हत्या करने की योजना बनाई। इसके लिए उसने बाजार से हथौड़ा खरीदा। रात में प्रिंसिपल उस लड़की से मिलने गया था। इसी बीच मौका पाकर उपेंद्र उसके घर के बाजू में खाली जमीन में जाकर छिप गया था। जैसे ही प्रिंसिपल रात में घर पहुंचा और गेट बंद कर अंदर गया। तब उसने पीछे से हथौड़े से सिर में हमला कर दिया, जिससे प्रिंसिपल जमीन में गिर गया। उसे लगा कि उसकी मौत नहीं हुई, तब उसने सिर में गमला पटक दिया और फिर गले में ब्लेड से वार किया। इसके बाद वह फरार हो गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

Back to top button