छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 4 थाना प्रभारियों का तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर कमिश्नरेट में चार निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। इस बदलाव के तहत आमानाका, उरला और तेलीबांधा थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं, टिकरापारा में पदस्थ प्रमोटिव निरीक्षक को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार, अजय झा को आमानाका थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुधांशु बघेल को उरला और रोहित मालेकर को तेलीबांधा थाने का नया टीआई बनाया गया है।

इसके अलावा टिकरापारा थाने में पदस्थ प्रमोटिव निरीक्षक बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र भेजा गया है।

समीक्षा बैठक के बाद जारी हुई तबादला सूची

जानकारी के मुताबिक, रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने गुरुवार को थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। बैठक में कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों और थानों में लंबित मामलों की समीक्षा की गई। इसी दौरान कुछ थाना प्रभारियों को कामकाज को लेकर फटकार भी लगाई गई थी। इसके बाद थाना प्रभारियों के तबादले की सूची जारी की गई है।

Leave a Reply

2

Back to top button