छत्तीसगढ़

कोरबा में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो, एक की मौत..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कटघोरा-बांकी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन करीब 50 मीटर दूर जाकर पलट गया। हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में रूपेश पटेल (18) की मौत हो गई, जबकि आर्यन गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और वाहन अनियंत्रित कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

2

Back to top button