छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के बंपर तबादले! स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। विभाग द्वारा जारी इस नई ट्रांसफर लिस्ट में बड़ी संख्या में प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और शिक्षक शामिल हैं। इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।

उप सचिव मनीष मिश्रा के हस्ताक्षर से जारी आधिकारिक आदेश में संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों की नई पदस्थापना का उल्लेख किया गया है। तबादला सूची में नाम शामिल होने वाले कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

इस तबादले से प्रदेश के विभिन्न स्कूलों और शिक्षा कार्यालयों में पदस्थापना में बदलाव होगा। लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के बीच इस आदेश को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

यहां देखें छत्तीसगढ़ शिक्षक तबादला सूची

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में जिन प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और शिक्षकों के नाम शामिल हैं, उनकी पूरी सूची नीचे दी गई है। अपना नाम और नई पदस्थापना देखने के लिए पूरी लिस्ट जरूर देखें।

Leave a Reply

2

Back to top button