छत्तीसगढ़

CG Accident: CMO लिखी कार की टक्कर से 2 महिलाओं की मौत, एक युवक गंभीर..

बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन लोग अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्कोडा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में किरण बांसोड़ (36) और हेमलता साहू (39) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भुनेश्वर साहू (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।

घटनास्थल से पुलिस को ‘CMO’ लिखी टूटी नंबर प्लेट मिली है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त कार नगर पालिका परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन चालक की पहचान और पूरे मामले की जांच कर रही है।

नोट: समाचार में कार के संबंध में लगाए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Back to top button