छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में खौफनाक वारदात: अफेयर के शक में पत्नी की हत्या, सिर धड़ से किया अलग..

दंतेवाड़ा। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर पति द्वारा हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति लक्ष्मण कुंजाम ने अपनी दूसरी पत्नी झुमकी कुंजाम की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के शक को लेकर अक्सर विवाद होता था। 17 जुलाई को विवाद के बाद आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से महिला पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया।

करीब 6 दिन बाद घर के आसपास बदबू फैलने पर लोगों को घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button