नेशनल

सड़क हादसा: ग्वालियर जा रहे कांवड़ियों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा..6 कांवड़ियों की मौत, SP निलंबित..

हाथरस

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार वैद्य को एक सड़क दुर्घटना में छह कांवड़ियों की मौत के बाद हटा दिया गया है. वैद्य को मिर्जापुर में कमांडेंट पीएसी के पद पर तैनात किया गया है. उनकी जगह देवेश कुमार पांडे को नियुक्त किया गया है, जिन्होंने नए एसपी के रूप में पदभार संभाला है. हाथरस सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के निकट शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे के लगभग एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे 6 कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई और 1 ने आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया.शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन ने मृतकों के शवों को उनके घर भिजवा दिया।

इस घटना के बाद परिजनों ने आगरा-ग्वालियर मार्ग पर जाम लगाकर मुआवजे के लिए हंगामा किया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि  चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था और फिर तीर्थयात्रियों से जा टकराया. डंपर ट्रक  चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया। कांवड़ियों ने मार्ग पर यातायात को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए पुलिस को दोषी ठहराया.

Back to top button