छत्तीसगढ़

बैंक मित्र को बनाया निशाना, मिर्च पाउडर फेंककर कैश से भरा बैग लूटा..

रायपुर। जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 2 लाख रुपये की लूट से सनसनी फैल गई। बैंक मित्र के रूप में कार्य करने वाले एक युवक से बदमाशों ने मिर्च पाउडर फेंककर नकदी से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, बिरोदा निवासी पोषण साहू सोमवार शाम बैंक ऑफ बड़ौदा की अभनपुर शाखा से 2 लाख रुपये निकालकर अपने गांव लौट रहा था। खोरपा और बिरोदा के बीच सुनसान पगडंडी मार्ग पर दो बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा किया।

आरोपियों ने पहले उसकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, जिससे वह घबरा गया और उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान बदमाशों ने बाइक रोककर नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि आरोपी बैंक से ही पीड़ित पर नजर रखे हुए थे। मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button