रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा की जा रही है।
इस बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विषयों पर भी मंथन होने की संभावना है।
सरकार की इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें लिए जाने वाले फैसले प्रदेश की दिशा और विकास को प्रभावित कर सकते हैं।



