छत्तीसगढ़

यश शर्मा हत्याकांड: रायपुर सेंट्रल जेल में गैंगवार की साजिश, मुख्य गवाह पर चाकू से जानलेवा हमला..

रायपुर। यश शर्मा हत्याकांड का मुख्य गवाह कुशाल तोलानी को हफ्ता भर पहले रायपुर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धारा में गिरफ्तार किया था। जेल में हत्याकांड के चार मुख्य आरोपियों से उसका आमना-सामना हो गया। गवाही क्यों दिया, इसको लेकर हत्या के आरोपियों ने तोलानी की पिटाई कर दी। इस दौरान तोलानी के गले पर चोट आई।

केंद्रीय जेल को अपराधियों के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है, वहीं अब अपराध और साजिशें खुलेआम पनपती नजर आ रही हैं। कुशाल तोलानी को एक अन्य मामले में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत केवल एक दिन के लिए केंद्रीय जेल भेजा गया था, लेकिन इसी दौरान उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि, यश शर्मा हत्याकांड में शामिल आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से साजिश के तहत जेल के अंदर ही हमला करवाया, ताकि गवाह को डराकर केस को कमजोर किया जा सके।

 

Leave a Reply

Back to top button