कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार में नेशनल हाईवे क्रमांक–130 मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया हैं, जिसमें ऑटो और डीजल टैंकर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे में दोनों तरफ जाम भी हो गया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हुआ। डीजल टैंकर से टक्कर के बाद ऑल्टो कार में सवार तीन पुरुष और दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई। हादसे में सूरजपुर निवासी 36 वर्षीय जुगनू खान की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाकी चार घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
इलाज कराने जा रहा था परिवार
कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि कार और डीजल टैंकर में टक्कर हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और चार घायल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कार पर सवार परिवार इलाज कराने जा रहा था।



