जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे NH-30 पर गुरुवार (18 दिसंबर) की सुबह एक 30 से 40 टूरिस्टों से भरी बस पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक टूरिस्ट की मौत हो गई है। जबकि ड्राइवर समेत 3 यात्री घायल हैं। घायलों में 1 महिला भी शामिल है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है।
टूरिस्ट दर्शनार्थी बस दुर्ग से तिरुपति के लिए निकली थी। इस बस में दुर्ग समेत रायपुर के भी दर्शनार्थी थे। पुलिस के मुताबिक, बस में रायपुर के ज्यादा सवारी थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ।
घायलों का इलाज अस्पताल में जारी
इस रोड से गुजर रहे लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें जगदलपुर रेफर किया गया। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।



