गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में बुआ के बेटे ने 10 साल के बच्चे से अननेचुरल सेक्स किया। फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को निर्माणाधीन मकान में साड़ी से फंदा बनाकर लटका दिया। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी बुआ के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
2 नवंबर को 10 वर्षीय बच्चे का शव निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका हुआ मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि बच्चे की मौत आत्महत्या से नहीं, बल्कि हत्या के कारण हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच तेज की।
मोबाइल में मिले पोर्न वीडियो, आरोपी ने कबूला गुनाह
पुलिस ने शक के आधार पर बुआ के बेटे अर्जुन को हिरासत में लिया। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से पोर्न वीडियो मिले थे। इसी आधार पर मामले का खुलासा हुआ। आरोपी पेशे से मजदूर है और कोरबा के पसान ब्लॉक में रहता है। वह अक्सर अपने मामा के घर आता-जाता रहता था। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि खाना खाने के बाद वह बच्चे के साथ घूमने निकला। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। अर्जुन ने बच्चे को पीट दिया। बच्चा बेहोश हो गया। उसने शराब के नशे में मासूम के साथ अननेचुरल सेक्स किया और बाद में गला घोंटकर हत्या कर दी।
न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
DSP दीपक मिश्रा ने बताया कि संदेह के आधार पर बुआ के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने सारी सच्चाई बताई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



